By: एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | Updated at : 29 Aug 2018 09:52 AM (IST)
नई दिल्ली: फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय कल मुबई के एक थियेटर पहुंचीं. वहां पर उनके साथ सिक्योरिटी नहीं थी. थियेटर से निकलते समय फैंस की भारी भीड़ ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए घेर लिया. भीड़ ऐसी कि वहां निकलना मुश्किल हो गया. हालांकि उनके साथ मौजूद उनकी एक दोस्त ईशा गुप्ता ने समझदारी दिखाई और उनका हाथ पकड़कर उस भीड़ से निकाला. इस वाकये की पूरी वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिली है.
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस भारी भीड़ को देखकर मौनी रॉय भी नर्वस दिखाई दे रही हैं. वीडियो में ये भी दिख रहा है कि लोग उन्हें आगे नहीं बढ़ने दे रहे. इसी बीच उनकी दोस्त आगे आती हैं और भीड़ को हटाते हुए सुरक्षित उन्हें बाहर निकालती हैं.
A post shared by Bollywood (@filmyhaiboss) on
बता दें कि गोल्ड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ में शामिल हो चुकी है. इस फिल्म में मौनी रॉय ने बंगाली किरदार निभाया है जिसे काफी पसंद किया गया है. मौनी रॉय को काफी तारीफें मिली हैं. मौनी रॉय गोल्ड की सफलता से काफी खुश हैं. हाल ही में अभिनेत्री ने कहा, "मैं फिल्म के लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया से बहुत उत्साहित हूं.''
गोल्ड के बाद मौनी रॉय के पास 'ब्रहमास्त्र' सहित कुल चार बॉलीवुड फिल्में हैं. हाल ही में 'मेड इन चाइना' का ऐलान हुआ जिसमें मौनी एक्टर राजकुमार राव के अपोजिट दिखेंगी. इसकी शूटिंग मुंबई से सितंबर में शुरू होगी और इसके बाद यह गुजरात और चीन का रुख करेगी. इस फिल्म का निर्देशन गुजराती निर्देशक मिखिल मुसाले करेंगे.
Sunday Box Office Collection: संडे को 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचा दी धूम, 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-कलेक्शन
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
सलमान खान संग किया डेब्यू, करिश्मा कपूर की बहन बन मिली पहचान, फिर अचानक छोड़ दी एक्टिंग, अब कहां हैं कंचन?
'उसे गोद लिया गया था...', रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा
Box office Collection: 'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? जानें 30 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस